फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में भव्य निर्माण को लेकर ये है पीएम मोदी का विजन, आप भी जानिए

Fri, 27 Oct 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान केदारनाथ की नगरी केदारपुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से चमकेगी। पीएम केदारनाथ के पुनर्निर्माण को लेकर बेहद गंभीर हैं। वह चाहते हैं कि इसका स्वरूप भव्य और दिव्य हो।
विज्ञापन


यही वजह है कि मसूरी से दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से केदारनाथ के पुनर्निर्माण के भावी स्वरूप पर चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण को लेकर 20 अक्तूबर के बाद जो भी निर्णय हुए, उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केदारनाथ के भावी स्वरूप को लेकर कई नए विषय जोड़े हैं।
विज्ञापन


यह स्वरूप बनाने के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यताओं को बनाए रखते हुए तकनीकी माध्यमों का प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि इस बार केदारनाथ में पांच लाख तीर्थयात्री पहुंचे। एक दो वर्ष में यह संख्या 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जापान और चीन से भी बेहतरीन होगा स्वरूप

इसलिए पुनर्निर्माण कार्यों को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक अंजाम देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ऐसा विचार है कि केदारनाथ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने के साथ आधुनिकतम हो। नई केदारपुरी में लेजर शो होंगे। ऐसी गुफाएं बनेंगी, जहां लोग ध्यान केंद्रित कर सकें।

वर्ष 2013 की त्रासदी में मारे गए लोगों की स्मृतियां भी वहां विद्यमान होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारधाम के पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए लोगों में भारी इच्छा है। प्रधानमंत्री को दुनिया के लोगों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला है।

जापान और चीन से भी बेहतरीन होगा स्वरूप
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सरीखी त्रासदी जापान और चीन में हो चुकी हैं और ऐसे हालातों के बाद उन राष्ट्रों ने भी अपने शहरों का पुनर्निर्माण किया। प्रधानमंत्री केदारपुरी का स्वरूप इनसे भी अधिक आधुनिक बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें