फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आएंगे। वह ऋषिकेश में रैली को संबोधित करेंगे। इसमें उत्तराखंड से जुड़े कुछ अहम वादे हो सकते हैं। आईडीपीएल ऋषिकेश के मैदान में उनकी जनसभा के लिए विशेष तैयारी की गई है। उनकी जनसभा में हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। इससे पहले वह कुमाऊं के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। गढ़वाल मंडल में उनका पहला दौरा है।इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम खुद रैली स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें