पीएमईजीपी योजना में रोजगार के लिए विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें केंद्र की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों को 15, 25 व 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।
वहीं, जिन लाभार्थियों ने योजना में ऋण लिया है। उन्हें दूसरे चरण में उद्योगों के विस्तार करने के लिए शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ के ऋण पर 15 लाख और पर्वतीय क्षेत्रों में 20 लाख तक सब्सिडी देने की व्यवस्था है।
इस वर्ष रोजगार के लिए स्वीकृत मार्जिन मनी का ब्योरा
विभाग प्रोजेक्ट (सितंबर तक) मार्जिन मनी
जिला उद्योग केंद्र 421 33.35 करोड़
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 332 27.99 करोड़
खादी ग्रामोद्योग आयोग 41 4.57 करोड़
कुल - 794 65.91 करोड़