- राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने लगाया भेदभाव का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य मनोज तिवारी ने कहा, वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त हो चुका है, लेकिन प्राथमिक विद्यालयों को विद्यालय अनुदान की दूसरी व अंतिम किस्त नहीं मिली।
शिक्षक संघ के प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य ने कहा, प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को विद्यालय अनुदान की दूसरी किस्त दी जा चुकी है। जबकि प्राथमिक विद्यालयों को छोड़ दिया गया है। जिससे प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि हर वित्तीय वर्ष में विद्यालयों के विकास के लिए विभिन्न मदों में धनराशि की दो किस्त जारी की जाती है, जिसमें बजट का आधा हिस्सा पहली किस्त के रूप में और शेष, दूसरी किस्त के रूप में दिया जाता है, इसके बावजूद विद्यालय अनुदान के लिए शिक्षक पिछले वित्तीय वर्ष में इसके लिए इंतजार करते रह गए।