फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस क्लब ने कराई ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस क्लब ने कराई ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता माई टैलेंकिट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 9 से 14 वर्ष व 15 से 18 आयुवर्ग में हुई। प्रतिभागियों को कोविड-19 पर स्केच, कार्टून व पेंटिंग बनाने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया। बच्चों ने सुंदर चित्रों के जरिए विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र दिया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में क्लब सदस्य नागेंद्र नेगी व अंकित चौधरी ने तकनीकी सहयोग दिया। प्रतियोगिता कराने में प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र सती, महामंत्री संजीव कंडवाल, व्यवस्था समिति संयोजक अभिषेक मिश्रा, खेल समिति संयोजक अभय कैंतुरा, मानव भंडारी, गौरव गुलेरी, राजू पुशोला का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें