फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने सिद्ध पीठों से मिट्टी अयोध्या भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप ने सिद्ध पीठों से मिट्टी अयोध्या भेजी माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल की ओर से शहर के सिद्ध पीठों व प्राचीन देवालयों से मिट्टी एकत्र कर अयोध्या भेजी गई। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद मिट्टी लेकर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण का जयघोष किया। रविदेव आनंद ने कहा कि भगवान हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा की। आज उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए। कहा कि अयोध्या राम भगवान की स्मृतियों से जुड़ा है। वहां राम मंदिर बनाना करोड़ों हिंदुओं का सपना रहा है। आज वह साकार होने जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग मंत्री धर्म प्रसार गिरिराज पाल, महानगर मंत्री राजेंद्र राजपूत, बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा, विहिप उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, संरक्षक सुरेंद्र नौटियाल, सह मंत्री अनुज वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें