फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का अभिभाषण, विकासोन्मुख और कल्याणकारी सरकार की अवधारणा का खाका : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, अभिभाषण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन का रोडमैप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को विकासोन्मुख और कल्याणकारी सरकार की अवधारणा का खाका खींचने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ये भाषण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन का रोडमैप है, जिस पर हमारी सरकार को आगे बढ़ना है। उन्होंने अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सदन के अपमान के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक देश को विश्व महाशक्ति बनाने के जिस मिशन को लेकर सरकार काम कर रही है। उस दिशा में इस वर्ष कैसे हम जनसहयोग से अधिक से अधिक निर्णायक प्रयास करने वाले हैं, उसका खाका आज सदन में प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण का रोडमैप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कहा, 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार ने सेवा, सुशासन, समृद्धि और गरीब कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारने के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जिसकी चर्चा करते हुए ही राष्ट्रपति ने सबका साथ-सबका विकास विजन को देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया है। उन्होंने एआई के दुरुपयोग, डीप फेक और फर्जी सामग्री को लोकतंत्र के लिए खतरा के प्रति भी आगाह किया। जिस पर मिलकर विचार करने का आग्रह भी हमारी सरकार की मंशा को बताता है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के वक्त विपक्ष और कांग्रेस के लोगों के हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें