देशभर के शिक्षाविद् हरिद्वार में गंगा आरती करेंगे। तीन नवंबर को आयोजित ज्ञानकुंभ में शाम को राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल, मानव संसाधन विकास मंत्री और मुख्यमंत्री आरती में शामिल होंगे।
उच्च शिक्षा विभाग और पतंजलि की ओर से होने जा रहे ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि तीन नवंबर को ज्ञानकुंभ का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें यूजीसी, एआईसीटीई, एमसीआई, एनसीटीई, पीसीआई, बीसीआई समेत विभिन्न संस्थाओं के चेयरमैन, 862 विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न प्रदेशों के उच्चशिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा सचिव शामिल होंगे।
दिन में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन के बाद शाम को सभी शिक्षाविद् गंगा आरती में शामिल होंगे। इसमें शिक्षा की बेहतरी की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्ञानकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों के चेयरमैन, निदेशक, प्राचार्यों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
निमंत्रण न मिले तो कराएं पंजीकरण
ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. यूएस रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी व निजी कॉलेजों को निमंत्रण भेजा गया है। यदि किसी को निमंत्रण नहीं मिला हो तो वह ज्ञानकुंभ की वेबसाइट
www.gyankumbhuttarakhand.org/ पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।