फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज हरिद्वार-रुड़की में रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात

Fri, 04 Oct 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत को तैयार धर्मनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलसुबह ही पुलिस फोर्स पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया गया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उस रूट का बाजार बंद रहेगा, जहां से उनका काफिला गुजरना है।

विज्ञापन


इधर, दिल्ली, देहरादून से आए पुलिस के अफसरों ने हरिद्वार में डेरा डाल लिया है। कई दिन से राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। भेल क्षेत्र में जंगल में भी काबिंग की जा चुकी है और शहर क्षेत्र में पूरी तरह से अलर्ट जारी है। 

Trending Videos

हरिद्वार में भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्मनगरी में पहुंचेंगे। राष्ट्रपति का काफिला भेल स्टेडियम से होते हुए कनखल के हरिहर आश्रम में पहुंचेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य से भी आईपीएस, पीपीएस से लेकर निचली रैंक के पुलिस अफसर राष्ट्रपति की सुरक्षा की कमान संभालने पहुंचे हैं।

दिल्ली से लेकर देहरादून से खुफिया विभाग की टीम ने हरिद्वार में डेरा डाल लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उस रूट का पूरा बाजार एहतियात के तौर पर बंद रहेगा, जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा। ड्यूूटी में तैनात हर पुलिसकर्मी को अच्छी तरह से ब्रीफ कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के स्वागत को सजकर तैयार हुआ हरिहर आश्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए हरिहर आश्रम, कनखल सजकर तैयार है। मुख्य गेट से लेकर भीतर तक आश्रम को फूल-मालाओं के साथ ही तोरण, रंगोली आदि से सजाया गया है। आश्रम में राष्ट्रपति के प्रवेश होने पर फूल बरसाएं जाएंगे। बंगाली मोड़ पर भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य गेट लगाया गया है। 

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज स्वयं सारी व्यवस्था देख रहे हैं। राष्ट्रपति का यहां आज शुक्रवार दोपहर ढाई बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रुड़की में ही भोजन करेंगे, लिहाजा हरिहर आश्रम में उनके लिए चाय-नाश्ते का विशेष प्रबंध किया गया है। इस दौरान आश्रम में केवल वहीं व्यक्ति प्रवेश कर सकेगा, जिसे जिला प्रशासन की अनुमति होगी। 

डॉक्टरों की टीम तैयार 
राष्ट्रपति की सुरक्षा के साथ डॉक्टरों की भी भारी भरकम टीम तैयार है। टीम की जिम्मेदारी मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता को सौंपी गई है। डॉक्टरों की एक टीम हेलीपैड पर रहेगी तो एक टीम आईआईटी रुड़की में। तीसरी टीम हरिहर आश्रम, कनखल में रहेगी। दस्ते के साथ एक एंबुलेंस में भी डॉक्टरों की टीम रहेगी। टीम में फिजिशियन, सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थ्रो और एनस्थेटिक विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें