राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज रविवार को सुबह आठ बजकर 2 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद वे 11 बजकर मिनट पर बजे बदरीनाथ पहुंचे। यहां से वे वापस देहरादून के लिए लौट गए। महामहिम के दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। दोनों धामों को छावनी में तब्दील किया गया। मंदिर समिति ने भी राष्ट्रपति के स्वागत की जोरदार तैयारी की थी।
केदारनाथ मंदिर में महामहिम चांदी के फर्श पर गद्दी में बैठकर पूजा अर्चना की। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने महामहिम के गोचर हवाई पट्टी पर रुकने की दशा में वहां विश्राम गृह की व्यवस्था की थी।