रविवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। लेकिन सवाल ये है कि उन्हें भोले बाबा का बुलावा आएगा या नहीं?
बात करें इससे पहले राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी की। तो वे खराब मौसम के चलते केदारनाथ नहीं पहुंच सके थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने में सफल रहे थे।
इस बीच शनिवार को केदारनाथ में पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक टीम द्वारा रिहर्सल की गई। सुरक्षा चाक-चौबंद है। लेकिन उनका दौरा केदारनाथ में हो पाएगा, ये थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो रहा है...