फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस बार राष्ट्रपति को आएगा भोले बाबा का बुलावा या पिछला इतिहास दोहरेगा, जानिए...

Sat, 23 Sep 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ramnath kovind
विज्ञापन
रविवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ को‌विंद का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। लेकिन सवाल ये है कि उन्हें भोले बाबा का बुलावा आएगा या नहीं?
विज्ञापन


बात करें इससे पहले राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी की। तो वे खराब मौसम के चलते केदारनाथ नहीं पहुंच सके थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने में सफल रहे थे।

इस बीच शनिवार को केदारनाथ में पुलिस और स्‍थानीय प्रशासनिक टीम द्वारा रिहर्सल की गई। सुरक्षा चाक-चौबंद है। लेकिन उनका दौरा केदारनाथ में हो पाएगा, ये थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो रहा है...
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकता है केदारनाथ न पहुंचने का कारण

राष्ट्रपति स्वागत की रिहर्सल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 सितंबर शनिवार को देहरादून पहुंचे। वे रविवार 24 सितंबर को केदारना‌‌थ पहुंचेंगे। लेकिन रुद्रप्रयाग जनपद स्थित केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बेहद खराब है। रुद्रप्रयाग में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस लिहाज से देखें तो अगर मौसम खराब रहा, तो शायद ही महामहिम का केदारनाथ दौरा हो पाए। इसके अलावा लगातार बारिश से केदारनाथ धाम में सुबह से देर शाम तक बारिश जारी है। मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ दूध गंगा की पहाडिय़ों तक बर्फ गिर चुकी है, जिससे धाम में कड़ाके के ठंड पड़ रही है। निम के अनुसार शाम 7 बजे केदारनाथ में तापमान 9 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें