केवल हल्द्वानी के लिए- विज्ञापन की खबर
--
बौद्धिक प्रतिभा खोज में 701 विद्यार्थी चयनित
देहरादून। अमर उजाला एवं वीआर क्लासेस के संयुक्त आयोजन में देहरादून एवं गढ़वाल के जनपदों में हुई बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा 2017 का कुमाऊं का परिणाम घोषित हो गया। 701 छात्र चयनित हुए हैं। बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन कुमाऊं के अधिकांश विद्यालयों में किया गया था। यह परीक्षा निशुल्क थी। बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा का कुमाऊं का परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। कुल 701 छात्रों को चयनित किया है। 15 फरवरी 2018 के पहले चयनित छात्रों को वीआर क्लासेस में सक्सेस गारंटी प्रोग्राम में पढ़ने के लिए पंजीकरण कराना होगा। चयनित छात्रों को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल या एनडीए की प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग दी जाएगी। चयनित छात्रों को शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वीआर क्लासेस के एमडी ई. वैभव राय ने सफल छात्रों को बधाइयां दी हैं।