फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने लोकसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआगामी 25 फरवरी को क्वांसी में होगी सात खतों की बैठकI
विज्ञापन


उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने शिव नगरी लाखामंडल में सदर स्याण खत बौंदूर बीरेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में टिहरी लोकसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रोजगार, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वास्तविक मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉबी पंवार ने कहा कि चुनाव के माध्यम से भारतीय संसद तक युवाओं, गरीबों और असहाय लोगों की आवाज उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में खत के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने चुनाव के लिए खत के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि आगामी 25 फरवरी को क्वांसी में सभी सात खतों की बैठक होगी। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव का लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में खाग स्याणा हुकम सिंह चौहान, सूरत सिंह राणा, रविंद्र राणा, ग्राम स्याणा कुन्ना श्याम दत्त डोभाल, ग्राम स्याणा भटाड़ सुनील नौटियाल, ग्राम स्याणा छौटाड़ कुंवर सिंह पंवार, ग्राम स्याणा मौठी टीकम सिंह चौहान समेत 22 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें