फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पहले तीन राष्ट्रपति रमा चुके हैं भगवान शिव के इस धाम में 'धुनी'

Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तीन राष्ट्रपति भगवान केदार के दर पर माथा टेक चुके हैं - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे रामनाथ कोविंद भगवान शिव के इस धाम में पहुंचेंगे। इनसे पहले तीन राष्ट्रपति भगवान केदार के दर पर माथा टेक चुके हैं।
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद से पहले पूर्व राष्टपति प्रणव मुखर्जी, नीलम संजीव रेड्डी और आर. वेकटरमन बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 21 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदार बाबा के दर्शन करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव और डीजीपी उन्हें रिसीव करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा अन्य कैबिनेट मंत्रियों भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति केदारनाथ में पूजा-पाठ करेंगे। इसके अलावा ओएनजीसी, टीएचडीसी और जिंदल ग्रुप के सीएसआर फंड से बनाए गए मंदाकिनी घाट और गेस्ट हाउस का शिलान्यास भी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट आकर वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार में केदारनाथ पहुंच पाए थे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब

28 सिंतबर 2016 को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए
वहीं इससे पहले तीसरी बार में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बाबा केदार के दर्शन कर पाए थे। राष्ट्रपति ने 28 सिंतबर 2016 को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। और गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग के साथ मंदिर के पीछे पहुंचे और दिव्य शिला को देखा।

केदारनाथ के आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत प्रणब ने मंदिर समिति की विजिटर बुक में लिखा 'दिव्य धाम है, अद्भुत है, मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने केदारनाथ के दर्शन किए।'

28 सिंतबर 2016 की सुबह करीब साढ़े सात बजे राज्यपाल केके पाल और मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर ने देहरादून से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। पौन घंटे की उड़ान के बाद राष्ट्रपति केदारनाथ पहुंचे। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें