फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति, दिल्ली से देहरादून पहुंची टीम ले रही जायजा

Tue, 16 Oct 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर राजपुर रोड स्थित 'द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट' के आशियाना भवन की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए दिल्ली से टीम देहरादून पहुंच गई है। राष्ट्रपति की वापसी तक ये टीम यहीं रहेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति तीन नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह ऋषिकेश, हरिद्वार भी जाएंगे। उनके केदारनाथ धाम भी जाने की उम्मीद है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन तैयारियों में जुट गया है। 

अपने दौरे के समय राष्ट्रपति देहरादून में राजपुर रोड स्थित आशियाना में ठहरेंगे। जिसकी व्यवस्था देखने के लिए दिल्ली से टीम पहुंच गई है। राष्ट्रपति के पांच नवंबर को वापस दिल्ली लौटेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड प्रवास के दौरान दिल्ली से एसपीजी की टीम भी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें