फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी कोविंद पहुंचे देहरादून, विधायक मंडल बैठक में की शिरकत

Mon, 26 Jun 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ram nath kovind - फोटो : manish agarwal/ amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी कोविंद के साथ देहरादून पहुंचे हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविंद का स्वागत किया। बताया गया कि वह उत्तराखंड में प्रचार करने आएं हैं। कोविंद सुबह साढ़े 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे, वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के सदस्यों द्वारा किया गया।

पार्टी संगठन का प्रतिनिधित्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने किया। इससे पहले रविवार को अजय भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कोविंद के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


कोविंद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीएम आवास पहुंचे। जहां कोविंद ने विधायक मंडल दल की बैठक में शिरकत की। इससे पहले रास्ते में उनका कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। डोईवाला में भी उनके स्वागत का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

राम नाथ कोविंद के बारे में ये बातें जानना बेहद जरूरी

ram nath kovind - फोटो : सोशल मीड‌िया
अपनी सादगी के लिए मशहूर रामनाथ कोविंद ने अपने कानपुर वाले मकान को दान कर दिया था। बिहार के राज्यपाल रामनाथ तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भतीजे पंकज की झींझक बाजार में एक छोटी सी कपड़े की दुकान है।

कानपुर देहात परौख गांव में कोविंद अपना पैतृक मकान बारातशाला के रूप में दान कर चुके हैं। बड़े भाई प्यारेलाल व स्वर्गीय शिवबालक राम हैं। रामनाथ कोविंद इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ महामंत्री रह चुके हैं। अगस्त 2015 में बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी उनके नाम की घोषणा अचानक ही हुई थी।कोविंद लगातार 12 वर्षों तक राज्यसभा सांसद रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं।

बीजेपी दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रह चुके हैं। आईएएस परीक्षा में तीसरे प्रयास में मिली थी सफलता रामनाथ कोविंद की प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर ब्लाक के ग्राम खानपुर परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें