फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

Tue, 27 Oct 2026 11:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के आगामी एक और दो नवंबर को उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार मिल सके।
विज्ञापन


पहली बार: गैरसैंण में जुड़ा नया अध्याय, सीएम धामी के नेतृत्व में एक साल में हुए दो विधानसभा सत्र
विज्ञापन


विद्युत और पेयजल विभाग को भ्रमण के दौरान निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की पहले ही जांच करने और संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। उन्होंने नगर निकायों और संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें