इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी
1. 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।
2. 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।
3. सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा।
इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी
1. चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।
2. मंगलौर में सब स्टेशन।
3. देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।
4. स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।
5. राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।
6. टनकपुर बस टर्मिनल।
जौलीग्रांट से मसूरी तक पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल
राष्ट्रपति के दौरे से पहले बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल की। पुलिस जौलीग्रांट से लेकर जीटीसी हेलीपैड और फिर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक डेमो फ्लीट लेकर गई। इस दौरान बृहस्पतिवार को लगाए जाने वाले बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
रिहर्सल के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पूरे मार्ग व्यवस्था, राजभवन, सीएम आवास, मसूरी व दून यूनिवर्सिटी में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में सुरक्षा के मद्देनजर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। नामित व्यक्तियों ही कार्यक्रम स्थल पर चेकिंग के बाद आने दिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। ड्यूटी के दौरान आम जनता व आवश्यक सेवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।