फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पाकिस्तानी महिला को राष्ट्रपति ने आवंटित की जमीन, भूमाफिया कब्जाने में जुटे, खुलासों ने चौंकाया

Wed, 23 Aug 2023 02:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पाकिस्तान से माइग्रेट होकर आने पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यहां महिला को जमीन दी गई। इस जमीन पर विगत कईं सालों से एक बुजुर्ग महिला अपने भाई के साथ रहती हैं। लेकिन अब इस जमीन पर भूमाफिया की नजरें गढ़ी हैं। भूमाफिया महिला की अनुपस्थिति में कई बार इस पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
Nato Pen out of stock - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर में सरकारी जमीनों को कब्जाने का खेल जमकर चल रहा है। हैरत की बात तो यह है कि कैंट बोर्ड भी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। भूमाफिया के हौंसले इतने बुलंद है कि राष्ट्रपति द्वारा आवंटित जमीन को भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। अब जिला प्रशासन की इसकी जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार ने जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रेमनगर में रहने वाले एक परिवार का कहना है कि पाकिस्तान से माइग्रेट होकर आने पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यहां उनको जमीन दी गई। इस जमीन पर विगत कईं सालों से एक बुजुर्ग महिला अपने भाई के साथ रहती हैं। लेकिन अब इस जमीन पर भूमाफिया की नजरें गढ़ी हैं। भूमाफिया महिला की अनुपस्थिति में कई बार इस पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं।

भूमाफिया ने बनाई दीवार
महिला की अनुपस्थिति में जमीन पर खुलेआम ईंट, रेत और बजरी तक गिरा दिए जाते हैं। महिला कई बार इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसएसपी और कैंट से कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बार कैंट बोर्ड ने यहां पर कब्जा के प्रयास को रोक दिया।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार, जल्द होगा लागू, सीएम धामी ने कहा- विधानसभा सत्र में करेंगे पेश

लेकिन 15 अगस्त को भूमाफिया ने यहां दीवार बनानी शुरू कर दी। हालांकि सूचना पर तहसीलदार ने दीवार के निर्माण को रोक दिया। बताया जा रहा है भूमाफिया प्रेमनगर क्षेत्र के ही हैं। तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि मामले में रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें