फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: हरबर्टपुर में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

Mon, 21 Apr 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर

सार

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरबर्टपुर में तैयारियां तेज कर दी गई है। इस बार विकासनगर में भी चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे। हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरबर्टपुर में भी जोरशोर से काम शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर में भी चारधाम के यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे। वहीं, हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बस अड्डे पर धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। परिसर में दरियां और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल पेयजल, बिजली और शौचालय की कमी की शिकायतों को देखते हुए इस बार 25-25 हजार लीटर की दो स्थाई पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीते दिनों एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। गढ़वाल कमिश्नर ने भी 27 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें