फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी: 15 जुलाई तक गठित होंगी विभिन्न समितियां, आदेश जारी

Mon, 13 Jul 2026 06:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तबादला एक्ट के तहत अन्य विभागों में जहां अधिकारी-कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए जा चुके हैं। वहीं, शिक्षा विभाग को इसके लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय मिला है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के लिए विभाग, मंडल और जिला स्तर पर समितियां गठित होंगी। शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 15 जुलाई तक इन समितियों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


तबादला एक्ट के तहत अन्य विभागों में जहां अधिकारी-कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए जा चुके हैं। वहीं, शिक्षा विभाग को इसके लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय मिला है। जिसके बाद विभाग की ओर से समय सारणी बनाई गई है। आदेश में कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों के लिए 30 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Uttarakhand: एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता 20 साल बाद होगी संशोधित, विभाग ने दिए अंतिम सूची तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अगस्त तक प्राप्त विकल्प और आवेदन पत्रों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। जबकि 27 अगस्त तक तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा व दोनों मंडलों के अपर निदेशकों को जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला प्रक्रिया को तय समय पर पूरा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें