फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू, 1992 की फॉगिंग मशीन होगी खास आकर्षण

Wed, 29 Jan 2025 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

अभी समारोह की तिथि तय नहीं है, माना जा रहा है कि दो फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कर्मचारी नए बोर्ड के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। बोर्ड गठन और शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर निगम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


अभी समारोह की तिथि तय नहीं है, माना जा रहा है कि दो फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। नगर निगम सभागार में सफाई कराई जा रही है। पार्किंग को खाली कराया जा रहा है। दीवारों पर पुताई कराई जा रही है। इसके अलावा पार्षदों के लिए टेबल खरीदी जा रही हैं।

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों और दुकानों से बाहर निकले लोग

1992 की फॉगिंग मशीन बनी कौतूहलI
शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम की पहली फॉगिंग मशीन को भी रखा जाएगा। 1992 की यह फॉगिंग मशीन कौतूहल का विषय बनी हुई है। सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा ने बताया कि मशीन की सफाई करा दी गई है। 1992 में इस मशीन को तत्कालीन चेयरमैन दीनानाथ सलूजा ने खरीदा था। मंगलवार को जब यह मशीन निकाली गई तो लोग इसे देखते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें