फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तैयारी हुई शुरू, 15 अक्तूबर से खुलेगा बिजरानी गेट

Mon, 13 Oct 2025 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तैयारी शुरू हो गई है। वन मोटर मार्ग को ठीक करने का काम शुरू किया गया। पहले बिजरानी गेट खोला जाना है, वहां पर काम किया जा रहा है। पुलिया समेत अन्य जगह की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
जंगल सफारी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में जंगल सफारी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन मोटर मार्ग को ठीक करने के साथ ही वाहनों के पंजीकरण को लेकर काम शुरू किया गया है। यहां पर 15 अक्तूबर से बिजरानी गेट खुलेगा। तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में नाइट स्टे की सुविधा शुरू करने को लेकर कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


सीटीआर में हर वर्ष साढ़े तीन लाख से अधिक लोग बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर छह गेट के माध्यम से डे सफारी होती है। नाइट स्टे की भी सुविधा रहती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक साकेत बडोला कहते हैं कि इस बार बारिश से वन मोटर मार्ग को खासा नुकसान हुआ है।

ऐसे में वन मोटर मार्ग को ठीक करने का काम शुरू किया गया। पहले बिजरानी गेट खोला जाना है, वहां पर काम किया जा रहा है। पुलिया समेत अन्य जगह की मरम्मत की जा रही है। फाॅरेस्ट रेस्ट हाउस को ठीक करने के साथ सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चारधामों के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा से भी घूमेगा पर्यटन का पहिया, तैयारियां शुरू

बिजरानी के अलावा अन्य गेट 15 नवंबर से खुलेंगे। डीएफओ तरुण एस कहते हैं कि वाहनों के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक कोको रोसे कहते हैं कि बरसात में वन मार्गाें को क्षति पहुंची है। मार्गाें को ठीक करने समेत अन्य कार्य करने का निर्देश दिया गया है। मार्ग ठीक होने के बाद 15 नवंबर के बाद सफारी के लिए खोला जाएगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें