फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अशासकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन को भेजा जाएगा इसके लिए प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा। निदेशालय ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में स्वीकृत और कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
सरकारी विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से 2364 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग अधिकारियों के मुताबिक सरकारी विद्यालयों के बाद अब अशासकीय विद्यालयों में भी आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए तथ्यों के परीक्षण के बाद प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उप निदेशक पंकज शर्मा ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से 30 सितंबर 2025 की स्थिति के अनुसार अशासकीय विद्यालयों में छात्र संख्या, पूर्व में परिचारक के स्वीकृत पद, आउटसोर्सिंग से सृजित प्रयोगशाला सहायक के पदों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रवक्ताओं के 808 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए शासन की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजने के बाद आयोग इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें