फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी,  कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

Wed, 08 Oct 2025 02:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में वर्तमान में पांच राज्य विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध 118 महाविद्यालय हैं। जबकि 26 निजी विश्वविद्यालय, 244 निजी महाविद्यालय और 21 अशासकीय महाविद्यालय हैं। अब दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक कौशल आधारित विवि और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आवासीय विश्वविद्यालय खोला जाना है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश में वर्तमान में पांच राज्य विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध 118 महाविद्यालय हैं। जबकि 26 निजी विश्वविद्यालय, 244 निजी महाविद्यालय और 21 अशासकीय महाविद्यालय हैं। इसके अलावा तीन तकनीकी संस्थान और एक आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान है। जबकि अब दो अन्य विश्वविद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे; शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर जोर, 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा संघ

नए खुलने वाले कौशल आधारित विश्वविद्यालय में 25 व्यावसायिक कोर्स शुरु किए जाएंगे। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जबकि आवासीय विश्वविद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों और अन्य बेसहारा बच्चों के लिए होगा। आवासीय विवि की स्थापना से ये बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें