फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डोईवाला शुगर मिल में नवंबर में शुरू हो सकता है पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिले में इस बार 3693 हेक्टेयर रकबे पर है गन्ने की फसल, 8500 किसान करते हैं आपूर्तिI
विज्ञापन




जिले की एक मात्र डोईवाला शुगर मिल में पेराई सत्र को लेकर तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। मशीनों को परखा जा रहा है। हालांकि, इस बार नवंबर के अंत में सत्र शुरू होने की संभावना है।



प्रदेश की सीमा से सटे यूपी में अक्तूबर अंत या नवंबर की शुरुआत में पेराई शुरू हो सकता है। इसको देखते हुए प्रदेश में भी गन्ना मिलों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। गन्ना मिल के केन लेखाकार प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पेराई सीजन के समय मशीनों में किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। कहा, घटतौली और अन्य समस्याओं को देखते हुए गन्ना सेंटरों को पहले से कंप्यूटरीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन


गन्ना विभाग के अनुसार, इस बार दून में गन्ने का क्षेत्रफल कुछ घटा है। फिलहाल, 3692 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गन्ने की फसल है। जिले के करीब 8500 किसान डोईवाला शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन






Iरिकवरी पर निर्भर रहेगी मिल चलने की तिथिI



विभागीय सूत्रों ने बताया कि बारिश, मौसम और अन्य कारणों से गन्ने की रिकवरी प्रभावित होती है। खासकर डोईवाला व देहरादून के गन्ने में रिकवरी को लेकर समस्या बनती है। कम रिकवरी का सीधा नुकसान शुगर मिल को होता है। ऐसे में रिकवरी को ध्यान में रखते हुए मिल चलाने की तिथि का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें