खिलाड़ियों को सीधे नौकरी के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
खेल मंत्री ने कहा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को दो हजार ग्रेड पे के प्रस्ताव तो वित्त विभाग ने लौटा दिया था। अब विभाग की ओर से फिर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि में इसे लेकर किस तरह की व्यवस्था है उसका अध्ययन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक के सदमे से निकलने के बाद आयोग ने 25 दिन में पूरी सचिवालय रक्षक भर्ती, अंतिम परिणाम जारी
हरिद्वार जिले में बच्चों की कम संख्या पर जताई नाराजगी
खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार जिले में मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना के तहत मात्र 240 बच्चों को लाभ मिलने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा योजना के तहत हर जिले में 150 बालक और 150 बालिकाओं को लाभ दिया जाना है। इतना बड़ा जिला होने के बाद भी पर्याप्त खिलाड़ियों का चयन न हो पाना चिंता का विषय है। मंत्री ने कहा इस तरह के मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार,निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक एसके. सार्की,सहायक निदेशक खेल एसके. डोभाल,महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई आदि मौजूद रहे।