मंदिर में मूर्ति को छूने पर रहेगी रोक, दूर से होगी पूजा - श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर की समिति ने 8 जून से मंदिर खोलने को लेकर जांची व्यवस्थाएं, सुबह 10 बजे तक खुलेगा मंदिर माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सरकार की घोषणा के बाद धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर को सुबह 5 से 10 बजे तक खोला जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बचाव के तहत श्रद्धालुओं के मूर्ति छूने पर रोक रहेगी। शुक्रवार को मंदिर समिति की बैठक में प्रधान सुभाष माकिन ने सदस्यों के साथ मंदिर में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएगी। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। शुरुआती दिनों में मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 5 से सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार समय में संशोधन किया जा सकता है। कहा कि श्रद्धालुओं को दूर से दर्शन व पूजा करने की अनुमति होगी। मूर्ति को नहीं छूआ जा सकेगा। एक समय पर सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में अवतार किशन कौल, गुलशन माकिन, रवि भाटिया, राजीव पुंज व अन्य मौजूद रहे। गौरव