मसूरी। मसूरी के सामाजिक कार्यकर्ता बिल्लू वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर देश के श्रमिक बेरोजगारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की हैं उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन के कारण देश का श्रमिक काफी परेशान है ऐसे में उस पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है। वहीं कई मजबूर मजदूर लाॅक डाउन के दौरान भूखमरी और काम ना होने के कारण पैदल ही अपने गृह जनपद चलने को मजबूर हुए इसमें कई मजदूरों की जान भी चली गई। उन्होने केन्द्र सरकार से पैदल चलने से हुई मजदूरों की मौत पर उनके परिवारों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने उन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है जिन्होंने लाॅक डाउन के दौरान उनके प्रतिश्ठानों में कार्यरत मजदूरों को निकालने के साथ उनका वेतन नही दिया गया और उनको बेसहारा छोड़ दिया गया। इस मौके पर उन्होंने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र देहरादून में कंपनी में कार्यरत मजदूरों को वेतन न दिए जाने को लेकर मजदूरों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस द्वारा मजदूरों पर ही बर्बरता बरती गई जिसकी उन्होंने कड़े शब्दों का निंदा की वहीं कंपनी से स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ मजदूरों को वेतन दिलाने की मांग की है।