फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत से राहत, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी

Mon, 03 Mar 2014 10:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव टलने के बाद अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फोकस कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

समस्त जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को चुनावी तैयारी केसाथ ही संवेदनशील क्षेत्रों को एक बार फिर खंगालने के लिए कहा है।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लटकने के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को फाइनल टच देने का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

मतदाता सूचियों को दुरुस्त कर लिया गया है और संवेदनशील पोलिंग बूथों का डाटा भी एकत्र हो गया है।

1.62 लाख हैं 19 वर्ष तक के मतदाता
इस बार लोकसभा चुनाव में 83759 ऐसे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जो कि अस्सी साल की उम्र पार कर चुके हैं।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

वैसे तो इस बार कुल मतादाता 6786394 हैं लेकिन 18 से 19 साल के बीच की उम्र के मतदाताओं की संख्या 162276 है।

उम्र के आधार पर उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या
आयु वर्ग - मतदाताओं की संख्या
18-19 - 162276
20-29 - 2000572
30-39 - 1672615
40-49 - 1234785
50-59 - 826643
60-69 - 539454
70-79 - 266290
80+ - 83759
-------------------------
कुल योग - 6786394
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें