फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में ‘प्रीपेड मीटर’, रिचार्ज करो बिजली पाओ

Thu, 15 Jan 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने देहरादून में ‘प्रीपेड मीटर’ लगाने शुरू कर दिए हैं। तीन खंड कार्यालयों (केंद्रीय, उत्तर और दक्षिण) में प्रयोग के तौर पर यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


अब तक दस एकल चरण (सिंगल फेज) मीटर और एक तीन चरण मीटर लगाया जा चुका है। संबंधित उपभोक्ता अब मोबाइल फोन की तरह ‘रिचार्ज कूपन’ के जरिये मीटरों से बिजली ले सकते हैं। फिलहाल, अस्थायी संयोजनों पर यह सुविधा दी जा रही है।

इनके सफल रहने पर राजधानी के सभी उपखंड कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू करने की योजना है। खास बात यह है कि सामान्य अस्थायी संयोजन के मुकाबले यह मीटर पचास फीसदी सस्ता है।
विज्ञापन


कहां कितने लगे मीटर
उपखंड कार्यालय- मीटर
आराघर- चार
बसंत विहार- दो
राजपुर- एक
निरंजनपुर- एक
टर्नर रोड- दो
पटेलनगर- एक
(पटेलनगर में लगा मीटर तीन चरण वाला है)
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा रिचार्ज

योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ता अपना मीटर ऑनलाइन रिचार्ज करा सकेंगे। निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने मातहतों को ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मीटर का यह है शुल्क
पहले अस्थायी कनेक्शन पर सुरक्षा राशि के रूप में 12000 रुपए दो माह के लिए जमा कराये जाते थे। अब प्रीपेड मीटर में एकल चरण मीटर के लिए यह रकम पचास प्रतिशत घटा दी गई है। हालांकि, तीन चरण वाले मीटर के लिए इतनी ही रकम देनी होगी। मीटर निकाले जाने पर रकम उपभोक्ता को लौटा दी जाएगी।

मीटर शुल्क
एकल चरण- 6000 रुपए
तीन चरण- 12000 रुपए

मांग बढ़ी तो बिजली काटी
राज्य के जलविद्युत गृहों में उत्पादन कम होने और केंद्रीय पूल से बिजली कम मिलने के कारण बुधवार को कई क्षेत्रों में बिजली काटी गई।

ठंड की वजह से बिजली की मांग आपूर्ति से अधिक थी। हरिद्वार, उधमसिंह नगर तथा कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के छोटे शहरों में डेढ़ घंटे की विद्युत कटौती करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें