फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सिनेमाघरों में धूम मचाएगी उत्तराखंडी कलाकारों से सजी फिल्म

Fri, 16 Dec 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते प्रीत तुझ संग लगाई के निर्देशक - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हिबीकस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म 'प्रीत तुझ संग लगाई' में उत्तराखंड के कलाकार शुक्रवार से सिनेमाघरों के पर्दे पर धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म देहरादून, ऋषिकेश और कोटद्वार के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। प्रीत तुझ संग लगाई के निदेशक वीपी शर्मा और फिल्म से जुड़े कलाकारों ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में फिल्माई गई है। कहानी उत्तराखंड के गांव सेंधीखाल में स्कूल को तोड़कर एक होटल को बनाने से शुरू होती है। यह फिल्म पढ़े-लिखे लोगों की पैसे कमाने की प्रवृत्ति को दर्शाती है। स्कूल को तोड़ने आए एक बिजनेसमैन को गांव आकर शिक्षा की असली तस्वीर समझ में आती है।
विज्ञापन

विनीता राजपूत हैं मुख्य कलाकार

स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
इसके बाद फिल्म में हीरो की भूमिका निभा रहे पंजाबी कलाकार राहुल भाटी स्कूल की जगह बहुत बड़ा कॉलेज खोलने का निर्णय लेते हैं।
 
निदेशक वीपी शर्मा ने बताया कि फिल्म में उत्तराखंड की विनीता राजपूत मुख्य कलाकार के किरदार में हैं। इसके अलावा इसमें कई गढ़वाली कलाकारों को मौका दिया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड बनने से फिल्म जगत से जुड़े लोग आने वाले समय में यहां शूटिंग के लिए आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें