फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आपदा की पूर्व तैयारियों के प्रति सजगता जरूरी

विज्ञापन
हरिद्वार में आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित ​शिक्षक। स्रोत रिसोर्स पर्सन
विज्ञापन
विकासनगर। सीबीएसई के अध्यापक क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार के विज्जकिड इंटरनेशनल स्कूल में आपदा प्रबंधन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन शिक्षाविद् नवनीत बिजल्वाण व आर्मी पब्लिक स्कूल की पारुल रावत मौजूद रहे। कार्यशाला में प्राकृतिक व मानव जनित विभिन्न प्रकार की आपदाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान आपदा से पहले की तैयारियों, आपदा के दौरान की सजगता व सावधानियों और आपदा के बाद के बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर जीवंत अभ्यास किया गया। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन नवनीत बिजल्वाण ने कहा कि आपदा की पूर्व तैयारियों के प्रति सभी लोगों को सजग बनना चाहिए। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें