फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, उखाड़ा टेंट

Sun, 11 Dec 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
prd jawan protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नियमितीकरण समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने ननूरखेड़ा में नारेबाजी के साथ खूब हंगामा किया। 
विज्ञापन


रविवार को खेल दिवस के आयोजन के दौरान पीआरडी के जवानों ने हंगामा किया। नियमितीकरण समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन मांगें पूरी न होने से आक्रोश में है।

गौरतलब है कि संगठन ने पिछले महीने विभाग को 11 दिसंबर को पिछले साल की तरह स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिये पत्र जारी किया था जिस पर कोई कार्रवाई न होने से जवान और उग्र दिखाई दे रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने बताया कि विभाग लगातार पीआरडी जवानों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने को लेकर भी विरोध किया गया था लेकिन उसके बावजूद विभाग ने समारोह की कोई तैयार नहीं की है। जबकि विभाग का मोटा बजट ठिकाने लगाने के लिये राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता और युवा महोत्सव मनाया जा रहा है।

इसके विरोध में सभी जवान रविवार सुबह नौ बजे ही युवा कल्याण निदेशालय में धरने पर बैठे और कार्यक्रमों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें