फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोगाजी मंदिर में पूजा करके की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। गोगाजी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा गोगाजी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी योगेंद्रनाथ ने बताया प्रत्येक रविवार को बाबा गोगाजी की समाधि पर चादर चढ़ाई जाती है और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की जाती है। उन्होंने कहा इस परंपरा का वर्षों से निर्वहन किया जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ इसमें शामिल होते हैं। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा गोगाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमयी वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर महंत योगेंद्रनाथ, विशाल, सचिन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें