इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी
यह ट्रेन बठिंडा, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद और मुरादाबाद आदि स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा अंबअडौरा से फाफामऊ के बीच 9, 15 और 23 फरवरी, फामामऊ से अंबअडौरा के बीच 10, 16 और 24 फरवरी को स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह ट्रेन नागल डेम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ आदि स्टेशनों से गुजरेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी
इनके अलावा दिल्ली- फाफामऊ, अमृतसर- फाफामऊ, फिरोजपुर फाफामऊ, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ के बीच दो दर्जन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8 से 28 फरवरी के मध्य रेलवे विभाग करने जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि महाकुंभ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग की ओर से लगातार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।