गुरु पर्व के अवसर पर रेस कोर्स स्थित गुरुद्वारा मैदान में आयोजित सबद कीर्तन के दौरान संगतों के सं
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह महाराज का 356वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेसकोर्स में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान संगत ने कथा-कीर्तन कर गुरु को मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन कर्मवीर, धर्मवीर, युद्धवीर, ज्ञानवीर, दानवीर आदि गुणों से भरपूर रहा। इस दौरान कीर्तन-कविता एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिष्ठान प्रसाद एवं लंगर का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, डीएस मान, गुरदीप सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।