फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गीत और भजनों से किया गुरु की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। लाइन जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। महात्मा राकेश डोभाल ने सत्संग विचारों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया। इसके साथ उन्होंने गीत, भजनों के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी गुरु, पीर, पैगंबर इस धरा पर अवतरित हुए, उन सभी ने सत्य का संदेश संपूर्ण मानवता को दिया है। जिसका आज भी जिक्र एवं अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए 77वें निरंकारी संत समागम का जिक्र करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा ने संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया है। कहा कि ईश्वर एक है और हम सब उसकी संतान है। इसीलिए समस्त मानव जाति को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें