फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


चकराता। विकास खंड के ग्राम पंचायत मौठी के मसोग मजरे में बीते शुक्रवार दो आवासीय छानी में आग लगने के कारण ग्रामीणों के पालतू पशु व घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। लोग पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए हैं। आवासीय छानियों में लगी आग से ग्रामीण मान्नू व पवन के 16 पालतू पशुओं की मौत और जरूरी सामान जलकर राख हो गया था। अब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कई सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को आवश्यक सामग्री प्रदान की। पीड़ित मान्नु और पवन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सौरभ राणा, सुरेश चौहान, लखवाड़ निवासी नरेश चौहान, आरा गांव निवासी तुलसी चौहान आदि ने रजाई-गद्दे, कंबल, बर्तन और खाने पीने की सामग्री भेजी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें