फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना...सात जनपदों के 128 जनजाति बाहुल्य ग्राम चुने गए

Wed, 25 Sep 2024 12:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कैंप लगाकर जनजातीय समुदायों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 17 विभागों को अपने नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए सात जनपदों के 15 ब्लाॅक में 128 जनजाति बाहुल्य ग्रामों का चयन किया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को सभी जनजातीय ग्रामों में कैंप लगाकर जनजाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी 17 विभागों को अपने नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह नोडल अधिकारी आगामी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना के संबंध में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंथन शिविर में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सभी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में कैंप लगाकर पीएम उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण योजनाओं के शत प्रतिशत कवरेज के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को आगामी दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के शुभारंभ पर जिलास्तर पर चयनित प्रत्येक ग्राम में एक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें...टिहरी रियासत:  200 साल पुराना राजमहल बना खंडहर, राजशाही की सिर्फ यादें शेष रह गई, ऐतिहासिक धरोहर की जानें कहानी

मुख्य सचिव ने बताया कि उन्नत ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना है, जिसके तहत बुनियादी सुविधाओं का विकास, आर्थिक सशक्तीकरण, अच्छी शिक्षा व स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करना है। इस संबंध में हुई समीक्षा बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, डा. बी. वी. आर. सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव डा. नीरज खैरवाल, सी. रविशंकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें