उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना एक परिवार के लिए मददगार बनी है। नैनीताल जिले में कालाढूंगी के रतनपुर गांव के खाताधारक जयंत की दुर्घटना में मौत हो गई।
इसके बाद प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत स्व. जयंत की मां ललिता देवी और पिता अरविंद राम को बैक आफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आईआर चौधरी और शाखा प्रबंधक श्रीधर चेतन ने एक लाख रुपए का चेक दिया। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत यह पहला चेक प्रभावित परिवार को दिया गया है।
बैंक शाखा में उपस्थित लोगों को बॉब के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आईआर चौधरी ने बताया कि रतनपुर चकलुवा के खेतिहर मजदूर परिवार के अरविंदराम के पुत्र जयंत की मौत 19 फरवरी को लालकुआं स्टेशन पर एक हादसे में हो गई थी। खाताधारक ने प्रधानमंत्री जनधन योजना में कालाढूंगी शाखा में खाता खोलने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की थी।