फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पहली बार मददगार बनी प्रधानमंत्री जनधन योजना

Thu, 21 May 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटाबाग (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना एक परिवार के लिए मददगार बनी है। नैनीताल जिले में कालाढूंगी के रतनपुर गांव के खाताधारक जयंत की दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत स्व. जयंत की मां ललिता देवी और पिता अरविंद राम को बैक आफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आईआर चौधरी और शाखा प्रबंधक श्रीधर चेतन ने एक लाख रुपए का चेक दिया। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत यह पहला चेक प्रभावित परिवार को दिया गया है।

बैंक शाखा में उपस्थित लोगों को बॉब के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आईआर चौधरी ने बताया कि रतनपुर चकलुवा के खेतिहर मजदूर परिवार के अरविंदराम के पुत्र जयंत की मौत 19 फरवरी को लालकुआं स्टेशन पर एक हादसे में हो गई थी। खाताधारक ने प्रधानमंत्री जनधन योजना में कालाढूंगी शाखा में खाता खोलने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनधन योजना में दुर्घटना बीमा का यह पहला मामला

उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दुर्घटना बीमा का एक लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है, जबकि तीस हजार के जीवन बीमा राशि के क्लेम की प्रक्रिया चल रही है।

उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में दुर्घटना बीमा का यह पहला मामला है। योजना के तहत खाता धारक को 45 दिन के अंदर अपने खाते में लेनदेन एवं एटीएम कार्ड को रिचार्ज करना जरूरी है।

इस दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हरी नारायण, प्रबंधक विपणन चंद्र मौलेश्वर, बैंक अधिकारी नीतू शंकर, तरनजीत कौर, सुनील कुमार, खड़क सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जलील अहमद, राकेश भंडारी आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें