ब्लॉकवार का नाम लाभार्थियों की संख्या
जौनपुर- 281
प्रतापनगर 136
नरेंद्रनगर 130
कीर्तिनगर 120
चंबा 114
देवप्रयाग 106
जाखणीधार 94
थौलधार 76
भिलंगना 53
मनरेगा, स्वजल से भी मिलेगी मदद
प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए मनरेगा से लेकर स्वजल से भी आर्थिक मदद मिलती है। मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी मिलती है जबकि शौचालय निर्माण हेतु स्वजल से भी 12 हजार रुपये मिलेंगे। आवास का निर्माण पूरा होने पर बर्तन और अन्य सामग्री खरीदने को मुख्यमंत्री की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक
केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में जिले को 1110 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया है। वर्तमान में चयनित लाभार्थियों के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से पहली किश्त आवास निर्माण को दी जाएगी। -मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी।