फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में 21 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड सुधारीकरण कार्य के दौरान मंगलवार रात करीब नौ बजे आंबेडकर चौक के पास 11 हजार केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार शाम करीब छह बजे तक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर आपूर्ति बहाल की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार रात को लोक निर्माण विभाग जेसीबी की मदद से मालरोड पर कार्य करवा रहा था। इसी दौरान विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शहर के कैमल बैक, आंबेडकर चौक, भिलाड़ू, जिंसी सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 21 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने के कारण जहां लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं खाद्य व्यापारियों का माल भी खराब हो गया।
उधर, बिजली न आने के कारण भिलाड़ू व जिंसी पंप हाउस ठप होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण लगातार इस तरह की परेशानी आ रही है। जल्द ही लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ शहर के व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। मसूरी जल संस्थान के ईई एलसी रमोला ने बताया कि जहां भी पानी की किल्लत हुई वहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

उर्जा निगम के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि एलबीएस अकादमी लाइन से अस्थायी बिजली लाइन बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार की शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लोनिवि के ईई प्रवीण कुश ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर लगातार रहने के निर्देश दिए गए है और कार्य की माॅनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


मालरोड सुधारीकरण कार्य के दौरान लोनिवि व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर रहना चाहिए। इसे लेकर जल्द ही अधिकारियों से बात की जाएगी।
-नंदन कुमार, एसडीएम, मसूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें