फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धर्मावाला में 10 घंटे गुल रही बिजली, गहराया पेयजल संकट

Wed, 12 Aug 2026 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर हुई झमाझम बारिश ने धर्मावाला क्षेत्र में बिजली और पानी की व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। लगभग 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से जहां लोगों को उमस और अंधेरे के बीच रात गुजारनी पड़ी, वहीं सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र के धर्मावाला, तिमली, शाहपुर-कल्याणपुर, जूडली, आदूवाला, रामगढ़, कुंजा ग्रांट, कुंजा, मटक माजरी और कुल्हाल समेत आसपास के दर्जनभर गांवों में रातभर बिजली गायब रही। लंबी कटौती के कारण पेयजल लाइनों से जुड़े ट्यूबवेल नहीं चल सके। रात में पानी स्टोर न होने और सुबह नलों के सूखे रहने से ग्रामीणों को बिजली के साथ-साथ पानी के गंभीर संकट से भी जूझना पड़ा।
रोज-रोज की कटौती से फूट रहा लोगों का गुस्सा

जरा सा मौसम खराब होते ही बत्ती गुल होने की समस्या से ग्रामीणों में भारी रोष है। क्षेत्रवासी मोहम्मद असलम, डॉ. राजेश सैनी, मीना, हुसैन अहमद और डॉ. वेदप्रकाश ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बरसात के मौसम में हर दिन अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम को चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बारिश के दौरान लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। सुबह नौ बजे तक फाल्ट को दुरुस्त कर लाइन चालू कर दी गई थी। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। - विकास भारती, प्रभारी, विद्युत वितरण खंड।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें