फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित टीम व कोच। स्रोत आयोजक
- फोटो : संभल
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को 10वें ऑल इंडिया इंटर स्कूल इनविटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहला मैच द दून स्कूल और मेयो काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें द दून स्कूल ने 2-1 जीत हासिल की। दूसरे मैच में कसिगा स्कूल ने सागर स्कूल अलवर को 4-1 से हराया। कसिगा स्कूल की तरफ से राजवीर वालिया ने तीन गोल किए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ. दिलीप पांडा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और निष्पक्षता का विकास होता है। मेजबान स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन आदित्य बख्शी ने खिलाड़ियाें का स्वागत किया। प्रतियोगिता में द दून स्कूल देहरादून, वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून, लॉरेंस स्कूल सनावर, सागर स्कूल अलवर, मेयो कॉलेज अजमेर, कासिगा स्कूल देहरादून, जीआरडी वर्ल्ड स्कूल भाऊवाला देहरादून और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद