फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से नौ गांवों में पसरा अंधियारा

Wed, 29 Jul 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड ऊर्जा निगम की हीलाहवाली क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। कालसी तहसील के नौ गांवों में आठ दिन से बिजली नहीं है, जबकि विभाग फॉल्ट तलाशने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में करीब 500 परिवारों को बिना बिजली गुजारा करना पड़ रहा है। उधर, ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ऊर्जा निगम के दफ्तर में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

आठ दिन पूर्व उभरेऊ, मंडोली, पाटा, जड़ाना, दसेऊ, रुपऊ, मुंडवाण, कोटा डिमऊ, सराड़ी गांव को जाने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। तब से गांव में बिजली नहीं है। शाम ढलते ही गांव में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी रणवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, सूरत सिंह, शांति सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग हरकत में नहीं आया है। लोगों को लालटेन के सहारे उजाला करना पड़ रहा है।

मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ फरमान अली जैदी ने कहा कि फाल्ट माइनर होने के कारण दिक्कत आ रही है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे हैं। जल्द ही फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें