फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किल्लत से बचने के लिए यूपीसीएल ने मांगी बिजली खरीद की अनुमति, मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब

Wed, 30 Apr 2025 09:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई है। रोजाना करीब 80 लाख यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई माह में किल्लत से बचने के लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग से बिजली खरीद की अनुमति मांगी है। फिलहाल बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब चल रही है। अप्रैल महीने में मौसम ने साथ दिया तो बिजली की औसत मांग करीब 4.5 करोड़ यूनिट रही है।

विज्ञापन


बुधवार को मांग पांच करोड़ यूनिट तक जाने का अनुमान जताया गया है। इस बीच मई में गर्मी बढ़ने के मद्देनजर यूपीसीएल ने नियामक आयोग से 290 मेगावाट बिजली खरीद की अनुमति मांगी है। यूपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल और मई माह में बिजली की किल्लत हो सकती है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गौचर व जोशियाड़ा के लिए आज से दोबारा से शुरू होगी हेली सेवा, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए खरीद जरूरी है। हालांकि अप्रैल माह में ज्यादातर आपूर्ति जारी रही है। केवल फर्नेश इंडस्ट्री की कुछ दिन कटौती हुई है। अब नियामक आयोग मई में बिजली खरीद की अनुमति पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें