फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में बढ़ रहा हड़ताल पर हल्ला

Sun, 27 Jul 2014 04:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में ऊर्जा के तीनों निगमों में हड़ताल पर हल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और एसोसिएशन ने हड़ताल में शामिल न होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हड़ताल के विरोध में हैं यह एसोसिएशंस
शनिवार को इस धड़े ने एमडी एसएस यादव से मुलाकात कर हड़ताल पर अपना रुख स्पष्ट किया। वहीं, ऊर्जा ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन पहले ही हड़ताल के विरोध में है।

ऊर्जा निगम, पिटकुल और यूजेवीएनएल में निगमकर्मियों के उत्पीड़न, प्रबंधन की मनमानी, कर्मियों में धड़ेबाजी रोकने समेत विभिन्न मांगों पर ऊर्जा की आठ यूनियनों के विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 11 अगस्त से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


लेकिन हड़ताल पर निगमकर्मियों की यूनियनों में एक सुर नहीं है। विद्युत आरक्षित एसोसिएशन के केंदीय कार्यकारी अध्यक्ष नत्थू सिंह रवि और प्रमुख महामंत्री एमएल आर्या ने शनिवार को ऊर्जा भवन में एमडी यादव से मुलाकात की।

विद्युत आरक्षित एसोसिएशन ने प्रबंधन को दिए पत्र में कहा कि एसोसिएशन प्रदेश हित में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रस्तावित आंदोलन में भाग नहीं लेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि एसोसिएशन कभी संयुक्त मोर्चा में शामिल नहीं रही है।

प्रेस बयान की कड़ी निंदा
उधर, विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा 24 जुलाई को जारी प्रेस बयान की कड़ी निंदा की है। आरोप लगाया कि प्रबंधन शासन के साथ ही जनता को भी निगमकर्मियों के प्रति गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन


मोर्चा से जुड़े उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के अध्यक्ष एपी अमोली ने कहा कि प्रबंध निदेशक, कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों पर निजी स्वार्थ के लिए हड़ताल कराने का आरोप लगा रहे हैं।

वह या तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के निजी स्वार्थ बताएं और या फिर ऐसे झूठे आरोप लगाकर गुटबाजी न बढ़ाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें